Image Credit: Canva

पुरुष दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ में क्यों बांधती हैं कलावा?

by Roopali Sharma | DEC 13,  2024

हिंदू धर्म में धार्मिक अनुष्ठानों या पूजा-पाठ में हाथ में कलावा बांधने का विशेष महत्व माना जाता है

Image Credit: Canva

कलावा को मौली और रक्षा सूत्र कहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि हाथ पर कलावा बांधने के क्या नियम हैं

Image Credit: Canva

नियम के अनुसार, कलावे को कलाई पर तीन बार लपेटा जाता है. तीन बार लपेटने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा प्राप्त होती है

Image Credit: Canva

धर्म शास्त्रों के मुताबिक, कलावे को पुरुष और कुंवारी लड़कियों के दाहिने हाथ में बांधे.  शादीशुदा महिलाओं को बाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए

Image Credit: Canva

कलावा बंधवाते समय मुट्ठी बंद रखनी चाहिए और दूसरा हाथ सिर पर रखें. महिलाएं कलावा बंधवाते समय सिर दुप्पटा से ढक सकती हैं

Image Credit: Canva

पंडित कलावा बांधते समय मंत्र बोलते हैं.  मंत्र उच्चारण करते हुए कलावा बांधना अति शुभ माना जाता है

Image Credit: Canva

मान्यताओं के अनुसार, कलावा बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश, देवी सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती प्रसन्न रहती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है

Image Credit: Canva

कहा जाता है कि कलाई में कलावा बांधने से ब्लड प्रेशर, वात पित्त, कफ और शुगर आदि की समस्याओं में राहत मिलती है

Image Credit: Canva

शास्त्रों में वर्णन किया गया है की हाथ में कलावा सिर्फ 21 दिन के लिए बांधना चाहिए और कलावा कभी भी उतरे हुए रंग का नहीं पहनना चाहिए

Image Credit: Canva

Vastu Tips: क्यों घर का दक्षिण कोना होता है इतना महत्वपूर्ण?
Find out More