क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी चाय पत्ती के बारे में?

Moneycontrol News May 22, 2024

By Roopali Sharma

भारत से लेकर जापान तक तो वहीं चीन से लेकर तुर्की तक हर कोई चाय के शौकीन होते हैं

अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो हम आपको बता रहे हैं तो दुनिया कि सबसे महंगी चाय जिसकी कीमत जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे

चाय के कई लग्जरी ब्रांड ऐसे होते हैं जो खास तरह से तैयार किए जाते हैं. इनकी खेती बेहद ही सावधानी से की जाती है

दुनिया की सबसे महंगी चाय चीन में पैदा की जाती है. इस चाय का नाम है  दा-होंग- पाओ-टी यह चाय चीन के फुजियान प्रांत के पहारों में उगाई जाती है

यह दुनिया की सबसे महंगी चाय है. यह इतनी ज्यादा कीमती है कि इसे राष्ट्रीय खजाना घोषित किया जा चुका है

इसकी कीमत करीब 1.2 मिलियन डॉलर प्रति किलोग्राम है. यानि 9 करोड़ से ज्यादा रुपये इसकी कीमत है

इस चाय ने साल 2005 में एक नया रिकॉर्ड बनाया था. जो आज तक किसी चाय ने नहीं बनाया

20 ग्राम दा-हांग पाओ चाय लगभग 30 हजार डॉलर में बेची गई थी. चीन के मिग राजवंश से इस चाय का इतिहास जुड़ा हुआ है

चाय के मामले में भारत भी पीछे नहीं है. दुनिया की चौथी सबसे महंगी चाय भी यहीं उगाई जाती है

इस महंगी चाय का नाम सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी है. जिसे दार्जिलिंग की ढलान वाली पहाड़ियों पर मकाइबारी टी एस्टेट में उगाया जाता है

इनका स्वाद भी बेहद खास होता है. यह भारत की सबसे महंगी चाय है

कितने करोड़ों की मालकिन है Shah Rukh Khan की लाडली?
Find out More