by Roopali Sharma | OCT 02, 2024
ऐसे कई भारतीय राज्य हैं जिन्होंने किसी खास जानवर को अपना “राज्य पशु” घोषित किया है
ये राज्य की प्राकृतिक विरासत का रिप्रेजेंट करते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ भारतीय राज्यों और उनके State Animals के बारे में बताएंगे
Swamp Deer बारहसिंगा उत्तर प्रदेश का राज्य पशु है. ये जानवर अपने अनोखे सींगों के लिए जाने जाते हैं और इन्हें दुधवा नेशनल पार्क में आसानी से देखा जा सकता है
Elephant कर्नाटक का राज्य पशु भी भारतीय हाथी है. ये हाथी राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं
Sambar ओडिशा में पाया जाने वाला सांभर भारत में सबसे बड़ी हिरण प्रजाति है. ये जंगल में पाए जाते हैं और अपनी अनुकूलनशीलता और ताकत के लिए जाने जाते हैं
Wild Buffalo जंगली भैंसा एक शाकाहारी जानवर है जो घास के मैदानों में रहता है और इसे छत्तीसगढ़ के जंगलों में देखा जा सकता है
Asiatic Lion गुजरात के गिर वन में पाया जाने वाला एशियाई शेर राज्य के लिए गौरव का प्रतीक है. विलुप्त होने के कगार पर पहुँच चुके
Blackbuck काला हिरण हरियाणा का राज्य पशु भी है और अपने अनोखे Corkscrew Horns के लिए जाना जाता है
Snow Leopard हिम तेंदुआ हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु भी है. हिम तेंदुआ हिमाचल प्रदेश के ऊंचे, बर्फीले पहाड़ों पर घूमता है
Asian Elephant एशियाई हाथी झारखंड का राज्य पशु है और यह बुद्धि, शक्ति और ऐश्वर्य का प्रतिनिधित्व करता है
Fishing Cat फिशिंग कैट को एक Skilled Swimmer और शिकारी के रूप में जाना जाता है. इसे पश्चिम बंगाल के मैंग्रोव में देखा जा सकता है
Rhinoceros भारतीय गैंडा, जिसे एक सींग वाला गैंडा भी कहा जाता है, असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है. यह जानवर ताकत का प्रतीक है