क्या है Egg Freezing और क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?
By Roopali Sharma
Moneycontrol News April 29, 2024
हाल ही में एक इंटरव्यू में फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नें बताया कि वह एग फ्रीज कराने पर विचार कर रही हैं
मृणाल के अलावा प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज अपने एग फ्रीज करवा चुकी हैं
क्या आप जानते हैं एग फ्रीजिंग क्या है और इसमें कितना खर्च आता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में..
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एग फ्रीजिंग में महिलाओं के एग्स को निकालकर एक विशेष फ्रीजिंग तकनीक के द्वारा सुरक्षित कर लिया जाता है
इसके बाद जब भी महिला मां बनने का फैसला करती है, तो इस स्थिति में एग्स का इस्तेमाल
IVF
प्रक्रिया में किया जाता है
10 से 15 साल तक के लिए महिलाओं के एग को फ्रीजिंग करवाया जा सकता है
एग्स को निकालने और इसे फ्रीज करने तक की पूरी प्रक्रिया में 50 हजार से 1 लाख के बीच का खर्च आता है
वहीं, एग्स के फ्रीज हो जाने के बाद, इन्हें फ्रोजन स्टेट में रखने के लिए हर साल 15 हजार से 30 हजार रुपए चुकाना पड़ता है
जिन महिलाओं को जेनेटिक बीमारियां या Organ Failure की समस्या हैं, उन महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग बेहतर विकल्प है
क्यों न इस बार वीकेंड पार्टी पर तंदूर रेसिपीज ट्राई की जाएं!
Find out More