Barbari Goat: ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। अगर आप भी कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो बकरी पालन आपके लिए एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। पशु विशेषज्ञों के मुताबिक बकरियों की एक खास नस्ल ऐसी है जिसे मुनाफे की मशीन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं बरबरी (Barbari) नस्ल की। इसकी खासियतें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
