धान की कटाई के बाद छत्तीसगढ़ के खेतों में अब रबी सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार किसान परंपरागत फसलों से हटकर कुछ नए और फायदेमंद विकल्पों की ओर ध्यान दे रहे हैं। बदलते मौसम, बढ़ती लागत और बेहतर कमाई की जरूरत ने किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया है। सरकार भी लगातार किसानों को दलहन और तिलहन जैसी फसलों की ओर बढ़ने की सलाह दे रही है, ताकि आमदनी के साथ-साथ मिट्टी की ताकत भी बनी रहे। इसी बीच कृषि वैज्ञानिक भी किसानों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
