Get App

Agriculture Tips: दिसंबर में लगाएं गेंदा, कम लागत में मिलेगा ज्यादा फायदा

Agriculture Tips: गेंदा फूल की मांग पूरे साल रहती है, लेकिन दिसंबर किसानों के लिए खास मौका होता है। इस समय शादी-ब्याह और धार्मिक आयोजनों से फूलों की मांग बढ़ जाती है। अगर किसान दिसंबर में गेंदा की उन्नत किस्मों की खेती करें, तो कम लागत में अच्छी पैदावार और बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 2:02 PM
Agriculture Tips: दिसंबर में लगाएं गेंदा, कम लागत में मिलेगा ज्यादा फायदा
Agriculture Tips: फूलों की तुड़ाई सुबह या शाम के समय करने से उनकी गुणवत्ता बनी रहती है।

गेंदा फूल की खेती किसानों के लिए हमेशा से कम लागत और ज्यादा मुनाफे का अच्छा जरिया रही है। वैसे तो गेंदा की मांग पूरे साल बनी रहती है, लेकिन दिसंबर का महीना इसमें खास भूमिका निभाता है। इस दौरान शादी-ब्याह, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है, जिससे फूलों की खपत अचानक कई गुना हो जाती है। बाजार में मांग बढ़ने के साथ-साथ गेंदा के फूलों की कीमतों में भी अच्छा उछाल देखने को मिलता है। अगर किसान इस मौके को समझदारी से भुनाएं और दिसंबर महीने में गेंदा की उन्नत किस्मों की रोपाई करें,

तो उन्हें आने वाले महीनों में बेहतर उत्पादन और अच्छी आमदनी मिल सकती है। सही किस्म, समय पर रोपाई और सामान्य देखभाल के साथ गेंदा की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

सही समय पर रोपाई से बढ़ेगी कमाई

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अहिरवार लोकल 18 से बात  करते हुए ये बताते हैं कि दिसंबर में रोपाई करने पर गेंदा के पौधे फरवरी-मार्च से लगातार फूल देने लगते हैं। यही वो समय होता है जब बाजार में गेंदा की सबसे ज्यादा खपत होती है। सही तकनीक अपनाने से कम लागत में ज्यादा उत्पादन संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें