आजकल रासायनिक खादों के बढ़ते इस्तेमाल से न सिर्फ खेतों की मिट्टी बंजर हो रही है, बल्कि इससे उपजा अनाज भी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी बीच बिहार के सारण जिले के एक किसान ने खर्च कम करने और तगड़ा मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन फॉर्मूला खोज निकाला है। दरियापुर प्रखंड के खानपुर गांव के रहने वाले रणजीत सिंह पिछले 8 सालों से पूरी तरह जैविक खेती कर रहे हैं।
