मध्य प्रदेश के शिवपुरी में इन दिनों खेती का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसने किसानों के सोचने का तरीका बदल दिया है। कलौंजी की फसल अब सिर्फ एक मसाले तक सीमित नहीं रही, बल्कि कमाई का मजबूत जरिया बनती जा रही है। किसान इसे “कम जोखिम, ज्यादा फायदा” वाली खेती मानने लगे हैं। खास बात यह है कि इस फसल में ज्यादा निवेश या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती, फिर भी इसका रिटर्न उम्मीद से कहीं बेहतर मिल रहा है। यही कारण है कि छोटे और सीमांत किसान भी तेजी से इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
