उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में अब खेती का तरीका बदल रहा है। पहले किसान गर्मियों में साठा धान की खेती करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। जमीन के नीचे का पानी तेजी से खत्म हो रहा है, इसलिए सरकार ने साठा धान पर रोक लगा दी है। अब किसान मक्का की खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। मक्का एक ऐसी फसल है जो कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है और खर्च भी कम आता है। शुरू में किसान थोड़े परेशान जरूर हुए, लेकिन अब मक्का उन्हें अच्छा मुनाफा दे रही है।