आम की खेती किसानों के लिए हमेशा फायदे का सौदा मानी जाती है। लेकिन कई बार बौर आने के बाद जब पेड़ों पर छोटे-छोटे आम बनने लगते हैं, तब फल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इस समय पेड़ों में रोग भी लगने लगते हैं, जिससे पैदावार कम हो जाती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में सही समय पर देखभाल और जरूरी पोषक तत्वों का छिड़काव करने से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है और उत्पादन भी बेहतर मिलता है।
