Get App

गर्मी में घट रहा है मुर्रा भैंस का दूध? ये आसान टिप्स बढ़ा देंगे मिल्क प्रोडक्शन

Milk Production Increasing Tips in Summer: गर्मी के मौसम में सही देखभाल न मिलने पर मुर्रा भैंस का दूध उत्पादन तेजी से घट सकता है। पशु विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान संतुलित आहार, हरा और रसदार चारा तथा भरपूर पानी देना बेहद जरूरी है। एक वयस्क भैंस गर्मियों में 60-80 लीटर पानी पीती है। इलेक्ट्रोलाइट, मिनरल मिक्सचर और सीमित सूखा चारा दूध की मात्रा बनाए रखने में मदद करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 12:58 PM
गर्मी में घट रहा है मुर्रा भैंस का दूध? ये आसान टिप्स बढ़ा देंगे मिल्क प्रोडक्शन
Bhains ka Dudh Badhane ke Tips: गर्मी में ज्यादा भूसा या सूखा चारा देने से कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मुर्रा भैंस पालने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूध उत्पादन को बनाए रखना होता है। मुर्रा भैंस देश की सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लों में मानी जाती है और सामान्य स्थिति में यह 15 से 25 लीटर या उससे अधिक दूध दे सकती है। लेकिन तेज गर्मी और लू का असर इस पर जल्दी पड़ता है। यदि इस मौसम में सही देखभाल न की जाए तो दूध की मात्रा अचानक कम हो सकती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

तापमान बढ़ते ही क्यों कम हो जाता है दूध?

पशु चिकित्सकों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ ही भैंस की भूख कम होने लगती है। जब पशु पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं खाता तो उसके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, जिसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ता है। इसलिए गर्मियों में भैंस के खानपान और पानी की सही व्यवस्था करना बेहद जरूरी माना जाता है।

हरा और रसदार चारा देना है सबसे जरूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें