पारंपरिक खेती में अच्छी कमाई नहीं होने से परेशान किसानों के लिए मध्य प्रदेश के एक युवा किसान ने नई राह दिखाई है। सीधी जिले के किसान रवि सिंह ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही फसल का चुनाव किया जाए तो सिर्फ एक बीघे जमीन से भी लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है। हमारे सहयोगी लोकल 18 की रिपोर्ट के मुताबिक रवि सिंह गेंदे के फूलों की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात भी की है।
