Get App

एक खेत में 5 फसलें उगाकर किसान कमा रहे लाखों, जानें पूरा फार्मूला

Multicropping Farming Benefits: सीधी जिले के किसान सहफसली खेती अपनाकर अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं और पारंपरिक खेती से आगे बढ़ रहे हैं। इस तकनीक में एक ही खेत में कई फसलें उगाकर ज्यादा उत्पादन और मुनाफा मिलता है। कम लागत में एक सीजन में 1.5 से 2 लाख रुपये तक की कमाई संभव है, जिससे लगातार आमदनी बनी रहती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:07 PM
एक खेत में 5 फसलें उगाकर किसान कमा रहे लाखों, जानें पूरा फार्मूला
इस खेती की खास बात यह है कि फसलें अलग-अलग समय पर तैयार होती हैं

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में खेती का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब किसान सिर्फ पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहकर नई और आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। इन्हीं में से एक है सहफसली खेती, जिसे मल्टी क्रॉपिंग भी कहा जाता है। इस पद्धति में किसान एक ही खेत में एक साथ कई फसलें उगाकर जमीन का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। इस बदलाव का असर उनकी आमदनी पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले जहां एक ही फसल पर निर्भरता रहती थी, वहीं अब अलग-अलग फसलों से उन्हें लगातार कमाई का मौका मिल रहा है।

कम लागत में ज्यादा उत्पादन और बेहतर मुनाफे के कारण यह तकनीक किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। यही वजह है कि अब कई किसान इसे अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं

एक खेत में कई फसलें, ज्यादा कमाई

अब किसान एक ही खेत में कई फसलें उगा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर भिंडी को मुख्य फसल बनाकर उसके साथ मूली, चुकंदर, पालक और धनिया भी उगाए जाते हैं। इससे खेत का पूरा उपयोग होता है और उत्पादन बढ़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें