छत्तीसगढ़ के किसान अब अपनी खेती के तौर-तरीकों में बदलाव ला रहे हैं। परंपरागत धान और सब्ज़ियों की जगह अब वे ऐसी फसलों की ओर बढ़ रहे हैं जो कम खर्च में ज्यादा मुनाफा दें। इन्हीं में से एक है ‘पचौली’, जो अपनी तेज सुगंध और औषधीय गुणों के कारण चर्चा में है। इस पौधे से निकलने वाला तेल दवाओं, इत्र और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में काम आता है। खास बात ये है कि इसकी खेती में ज्यादा मेहनत या महंगे रसायनों की जरूरत नहीं होती, फिर भी किसानों को इससे सालभर में कई बार कमाई हो जाती है।
