Get App

Papaya Growing Tips: पपीते की खेती में रखें इन बातों का ध्यान, तभी मिलेगा मीठा और अच्छा फल

Papaya Growing Tips: पपीते की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन अच्छी पैदावार के लिए इसकी सही देखभाल बेहद जरूरी है। खासकर पानी का संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। ज्यादा पानी से फल का स्वाद फीका हो सकता है, जबकि कम पानी मिलने पर पौधों की वृद्धि और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 12:19 PM
Papaya Growing Tips: पपीते की खेती में रखें इन बातों का ध्यान, तभी मिलेगा मीठा और अच्छा फल
Papaya Growing Tips: पपीता केवल स्वादिष्ट फल ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

समय के साथ खेती की तस्वीर तेजी से बदल रही है। अब किसान पारंपरिक अनाज वाली खेती तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसी फसलों की ओर बढ़ रहे हैं जिनसे कम समय में बेहतर मुनाफा मिल सके। इसी वजह से फल और सब्जियों की खेती का चलन लगातार बढ़ रहा है। इनमें पपीते की खेती भी किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह कम समय में तैयार होने वाली और अच्छी आमदनी देने वाली फसल मानी जाती है। हालांकि कई बार किसानों को यह समस्या देखने को मिलती है कि पपीता सही तरीके से पक नहीं पाता या उसमें पर्याप्त मिठास नहीं आ पाती।

कई बार फल का रंग भी ठीक से नहीं बनता, जिससे बाजार में उसकी कीमत कम मिलती है। ऐसे में पपीते की खेती में सही देखभाल, सिंचाई और प्रबंधन बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि फल की गुणवत्ता बेहतर रहे और किसानों को अच्छी पैदावार के साथ बेहतर मुनाफा मिल सके।

पानी का सही संतुलन है सफलता की कुंजी

पपीते की खेती देखने में भले ही आसान लगती हो, लेकिन इसमें सही प्रबंधन बेहद जरूरी होता है। कृषि विशेषज्ञ गुंजेश गुंजन के अनुसार पपीते की अच्छी पैदावार के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज पानी का सही संतुलन है। अगर समय पर सिंचाई और देखभाल न की जाए, तो फसल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए पपीते के पौधों को जरूरत के अनुसार ही पानी देना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें