Get App

Peanut Farming: अगर आपके पास है जमीन, तो मूंगफली से ऐसे कमाएं मोटा पैसा

Peanut Farming: बाजार में मूंगफली की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अररिया के किसान संतोष कुमार इसका उदाहरण हैं, जो दो एकड़ में जैविक खेती कर करीब 2 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। उनका कहना है कि इस फसल में लागत कम और लाभ ज्यादा होता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 10:25 AM
Peanut Farming: अगर आपके पास है जमीन, तो मूंगफली से ऐसे कमाएं मोटा पैसा
Peanut Farming: मूंगफली सिर्फ कमाई का जरिया ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

आज के बदलते दौर में खेती का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। अब किसान सिर्फ पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसी फसलों की तलाश में हैं जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे सकें। बढ़ती महंगाई, मौसम की अनिश्चितता और बाजार की प्रतिस्पर्धा ने किसानों को नई सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे में मूंगफली की खेती एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है। मूंगफली की खास बात यह है कि इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है, चाहे गर्मी हो या सर्दी। यही वजह है कि किसान इसे अपनाकर स्थिर आय का स्रोत बना रहे हैं।

कम पानी, कम लागत और अच्छे बाजार भाव के कारण यह फसल किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। धीरे-धीरे मूंगफली की खेती ग्रामीण इलाकों में एक ट्रेंड बनती जा रही है, जो किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर रही है।

बिहार के अररिया में मूंगफली की खेती का जलवा

बिहार के अररिया जिले के तराई क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर मूंगफली उगा रहे हैं। यहां की मिट्टी और मौसम इस फसल के लिए अनुकूल हैं, जिसके कारण किसान साल में दो बार इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें