गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में खीरे की मांग तेजी से बढ़ने लगती है। शरीर को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने के कारण लोग इस फल को अपने रोजाना के भोजन में शामिल करना पसंद करते हैं। सलाद से लेकर हल्के स्नैक्स तक, खीरा गर्मियों में लोगों की पहली पसंद बन जाता है। यही वजह है कि इस सीजन में बाजार में इसकी बिक्री भी काफी बढ़ जाती है और किसानों को इसका अच्छा दाम मिल जाता है। खेती के लिहाज से भी खीरा एक ऐसी फसल मानी जाती है, जो कम समय में तैयार हो जाती है और किसानों को जल्दी आमदनी का मौका देती है।
