सर्दियों के बाद जैसे-जैसे गर्मी का मौसम शुरू होता है, वैसे ही खेतों में फसलों का काम भी तेज हो जाता है। कई किसान आलू की खुदाई के बाद प्याज की रोपाई करते हैं और कुछ जगहों पर पौधे तेजी से बढ़ने भी लगते हैं। प्याज की बेहतर पैदावार के लिए किसान लंबे समय से कई पारंपरिक तरीके अपनाते आ रहे हैं। इन्हीं में से एक तरीका है प्याज के पौधों को हल्का कुचल देना। पहले यह केवल अनुभव के आधार पर किया जाता था, लेकिन अब इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी सामने आ चुके हैं।
