आज 10 अप्रैल 2025 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। यह तिथि रात 01.01 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, साथ हि उत्तराफाल्गुनी योग का संयोग भी रहेगा है। इसके अलावा 10 अप्रैल को महावीर जयंती भी है। राहुकाल का समय दोपहर 01.58 बजे से दोपहर 03.33 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
