Get App

20 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 March 2025 Panchang: आज 20 मार्च दिन गुरुवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह देर रात 02.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 5:01 AM
20 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
20 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 20 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि देर रात 02.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03.28 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

20 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि – 20 मार्च 2025 को देर रात 02.46 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें