21 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 March 2025 Panchang: आज 21 मार्च दिन शुक्रवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह सुबह 04.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
21 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 21 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि सुबह 04.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

21 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि – 21 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 04.24 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी।

सिद्धि योग – 21 मार्च 2025 को शाम 6.42 बजे तक

ज्येष्ठा नक्षत्र – 21 मार्च 2025 को देर रात 1.46 बजे तक

21 मार्च 2025 – श्री शीतला सप्तमी व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10.58 से दोपहर 12.29 बजे तक

मुंबई- सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.46 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.14 बजे तक

भोपाल- सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक

कोलकाता – सुबह 10.13 बजे से सुबह 11.44 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 11.16 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक

चेन्नई- सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.23 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.32 बजे

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले, इन 2 राशियों के लिए बना संकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।