आज 21 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि सुबह 04.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.57 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
