22 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 March 2025 Panchang: आज 22 मार्च दिन शनिवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह रविवार सुबह 05.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
22 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 22 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 05.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्यतिपात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

22 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 22 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 05.24 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

मूल नक्षत्र – 22 मार्च 2025 को रात 03.24 बजे तक।

22 मार्च 2025 – श्री शीतला सप्तमी व्रत

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.44 बजे से सुबह 11.15 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.28 बजे से सुबह 10.59 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.12 बजे से सुबह 10.43 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.25 बजे से सुबह 10.56 बजे तक

कोलकाता – सुबह 08.42 बजे से सुबह 10.13 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 09.45 बजे से सुबह 11.16 बजे तक

चेन्नई- सुबह 09.14 बजे से सुबह 11.16 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.23 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.32 बजे

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले, इन 2 राशियों के लिए बना संकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।