Get App

22 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 March 2025 Panchang: आज 22 मार्च दिन शनिवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह रविवार सुबह 05.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 5:01 AM
22 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
22 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 22 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 05.24 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्यतिपात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

22 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि – 22 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 05.24 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें