23 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 March 2025 Panchang: आज 23 मार्च दिन रविवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यह सोमवार सुबह 05.39 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 23, 2025 पर 5:01 AM
23 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 23 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सोमवार सुबह 05.39 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.59 बजे से शाम 6.30 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

23 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि – 23 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 05.39 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र – 23 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 4.18 बजे तक।

वरीयन योग – 23 मार्च 2025 को शाम 5.59 बजे तक।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 05.02 बजे शाम 06.33 बजे तक

मुंबई- शाम 05.19 बजे से शाम 06.50 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 05.04 बजे से शाम 06.35 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.47 बजे से शाम 06.19 बजे तक

भोपाल- शाम 05.01 बजे से शाम 06.32 बजे तक

कोलकाता – शाम 04.17 बजे से शाम 05.48 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 05.20 बजे से शाम 06.51 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.49 बजे से शाम 06.20 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.23 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.32 बजे

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण नवरात्रि से पहले, इन 2 राशियों के लिए बना संकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।