आज 23 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सोमवार सुबह 05.39 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.59 बजे से शाम 6.30 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
