25 March 2025 Panchang: आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 March 2025 Panchang: आज 25 मार्च दिन मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। यह मंगलवार देर रात 3.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 5:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
25 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि मंगलवार देर रात 03.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.30 बजे से शाम 05.03 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वहीं आज (25 मार्च 2025) पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि – 25 मार्च 2025 को देर रात 3.46 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।

श्रावण नक्षत्र – 25 मार्च 2025 को देर रात 3.50 बजे तक।

शिव योग - 25 मार्च 2025 को दोपहर 2.53 बजे तक।

व्रत त्योहार – आज (25 मार्च 2025) एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 3.31 बजे शाम 05.03 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.19 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.33 बजे से शाम 05.05 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.16 बजे से शाम 04.48 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.30 बजे से शाम 05.01 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.17 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.49 बजे से शाम 05.20 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.17 बजे से शाम 04.49 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.19 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.34 बजे

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख आ गई बेहद नजदीक, जानें सूतक काल और कहां-कहां दिखेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।