आज 25 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि मंगलवार देर रात 03.46 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.30 बजे से शाम 05.03 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। वहीं आज (25 मार्च 2025) पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
