Get App

26 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 March 2025 Panchang: आज 26 मार्च दिन बुधवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह बुधवार देर रात 01.43 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 5:01 AM
26 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
26 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 26 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि बुधवार देर रात 01.43 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 03.29 बजे से शाम 05.00 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

26 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि – 26 मार्च 2025 को देर रात 01.43 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें