27 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 March 2025 Panchang: आज 27 मार्च दिन गुरुवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह गुरुवार रात 11.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 5:01 AM
27 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 27 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 11.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.58 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 27 मार्च 2025 को रात 11.04 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।

शतभिषा नक्षत्र – 27 मार्च 2025 को रात 12.34 बजे तक।

साध्य योग - 27 मार्च 2025 को सुबह 09.25 बजे तक।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.59 बजे से दोपहर 03.31 बजे तक

मुंबई- दोपहर 02.16 बजे से दोपहर 03.48 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 02.01 बजे से दोपहर 03.33 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 01.44 बजे से दोपहर 03.16 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.58 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 01.14 बजे से दोपहर 02.46 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 02.17 बजे से दोपहर 01.49 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 02.46 बजे से दोपहर 03.17 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.17 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.36 बजे

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में कैसे करें मां दुर्गा की स्थापना? सही दिशा और विधि जानें यहां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।