आज 27 मार्च 2025 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 11.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.52 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.58 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
