28 जुलाई 2025 को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। यह तिथि आज रात 11.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्व-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही, परिध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.26 बजे से दोपहर 04.08 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
