31 जुलाई 2025 को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। यह तिथि आज रात 4.49 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तरा चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही, साध्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 02.04 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
