Aaj Ka Rashifal: आज के दिन इन बातों का रखना ख्याल, कैसा होगा आपका पूरा दिन

Aaj Ka Rashifal:आज का दिन वित्तीय दृष्टि से संतोषजनक रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होकर धन लाभ दे सकते हैं। पहले किए गए निवेश के फैसले अब फायदा देना शुरू करेंगे। बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 5:15 AM
Story continues below Advertisement
Aaj ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? (Photo: Canva)

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। यह न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताती है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। सभी मूलांकों के लिए आर्थिक मामलों में आज सावधानी बरतें। पुराने कर्ज़ परेशान कर सकते हैं, खासकर क्रेडिट कार्ड या ब्याज पर लिए गए कर्ज के भुगतान को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबारियों को दोपहर के बाद राहतभरी खबर मिल सकती है। छोटी यात्राओं में खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए योजना बनाकर चलें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन की शुरुआत में अचानक हुए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की संभावना है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। शेयर बाजार या क्रिप्टो जैसी अस्थिर निवेश योजनाओं में आज सावधानी बरतें।


मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में पहले किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है, खासकर अगर हाल ही में आपने कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा किया है। परिवार की मदद से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। दिन का दूसरा हिस्सा किसी नई खरीदारी या पूंजी निवेश के लिए शुभ है।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो सुबह के समय आर्थिक दबाव रह सकता है और जरूरी खर्चों के लिए आपको बचत में हाथ डालना पड़ सकता है। लेकिन दिन बढ़ने के साथ हालात सुधरेंगे। पुराने किसी दोस्त या बिजनेस पार्टनर से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा आज लाभकारी रह सकता है। उधार लेने या देने से बचें और फिजूलखर्ची से दूर रहें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन वित्तीय दृष्टि से संतोषजनक रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होकर धन लाभ दे सकते हैं। पहले किए गए निवेश के फैसले अब फायदा देना शुरू करेंगे। बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। शेयर बाजार से भी फायदा संभव है, लेकिन विशेषज्ञ की राय जरूर लें। परिवार के खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पुराना उधार वापस मिल सकता है या अटका हुआ पैसा हाथ में आ सकता है। बिजनेस पार्टनर से नई पूंजी लाने की बातचीत हो सकती है, जो विस्तार की योजनाओं को मजबूत बनाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय या ओवरटाइम का पैसा मिल सकता है। बड़ी निवेश योजनाओं में आज सोच-समझकर कदम उठाएं।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहें। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है जो मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। बजट के हिसाब से ही खर्च करें। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को डिलीवरी या तकनीकी कारणों से नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो धन से जुड़ी समस्याएं आज कम होंगी। बड़ी योजनाओं में निवेश करने का मन बनेगा और सही दिशा में किए गए प्रयास भविष्य में लाभ देंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आर्थिक मदद या स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज सावधानी बरतें। पुराने कर्ज़ परेशान कर सकते हैं, खासकर क्रेडिट कार्ड या ब्याज पर लिए गए कर्ज के भुगतान को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबारियों को दोपहर के बाद राहतभरी खबर मिल सकती है। छोटी यात्राओं में खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए योजना बनाकर चलें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। हाल ही में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। साझेदारी में काम करने वालों को तालमेल बनाए रखना होगा, तभी लाभ होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।