Budh Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह भी सूर्य की तरह अस्त और उदय होते हैं। कुछ ग्रहों के अस्त होने पर कुछ विशेष शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, जैसे शुक्र और बृहस्पति ग्रहों का शुभ काम में उदय अवस्था में होना जरूरी है। माना जाता है कि कोई ग्रह जब अस्त होता है, तब उसकी ऊर्जा कम हो जाती है। फिलहाल, ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, तर्क और वाणि का कारक ग्रह बुध अस्त होने जा रहा है। लेकिन इसकी ये अवस्था कुछ राशि वालों के जीवन में खुशी का समाचार लेकर आएगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कब से कब तक अस्त रहेगा ये ग्रह?
28 फरवरी से अस्त हो रहा बुध
बुध ग्रह 28 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक कुंभ राशि में अस्त का रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि इस अवधि में 5 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ अवसर बनेंगे।
मिथुन : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इसका अस्त होना इनके लिए अलग तरह का प्रभाव देता है। मिथुन राशि के कई जातकों के लिए लंबे समय से अटके काम में इस समय तेजी आएगी। छोटे व्यापार या फ्रीलांस काम करने वालों के लिए पुराने क्लाइंट से भुगतान मिलने की स्थिति बन सकती है।
कन्या : कन्या राशि के लिए यह समय संतुलन और राहत का हो सकता है। पुराने कर्ज या भुगतान के दबाव से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है। 13 मार्च के बाद निवेश की योजना बनाना अनुकूल होगा। स्वास्थ्य में सुधार और खर्च नियंत्रण भी इस अवधि का सकारात्मक पहलू बताया जा रहा है।
धनु : धनु राशि के जातकों के लिए बुध अस्त मेहनत का फल मिलने का समय माना जा रहा है। कार्यस्थल पर लंबे समय से चल रही मेहनत को पहचान मिल सकती है। कम दूरी की यात्राओं से लाभ का संकेत है। हालांकि इस अवधि में विवाद से दूर रहने की सलाह भी दी जाती है।
कुंभ : कुंभ राशि में बुध का प्रभाव विशेष माना जाता है। इसलिए इस राशि के लिए यह समय आत्मविश्वास और पहचान का हो सकता है। लेखन, शोध, तकनीक या विश्लेषणात्मक कार्यों में लगे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अनुबंध या विस्तार की संभावना बताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें