Budh Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह भी सूर्य की तरह अस्त और उदय होते हैं। कुछ ग्रहों के अस्त होने पर कुछ विशेष शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, जैसे शुक्र और बृहस्पति ग्रहों का शुभ काम में उदय अवस्था में होना जरूरी है। माना जाता है कि कोई ग्रह जब अस्त होता है, तब उसकी ऊर्जा कम हो जाती है। फिलहाल, ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, तर्क और वाणि का कारक ग्रह बुध अस्त होने जा रहा है। लेकिन इसकी ये अवस्था कुछ राशि वालों के जीवन में खुशी का समाचार लेकर आएगी। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और कब से कब तक अस्त रहेगा ये ग्रह?
