Budh Shukra Yuti 2026: नए साल में ये दो ग्रह करेंगे शनि की राशि मकर में प्रवेश, तीन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Budh Shukra Yuti 2026: नए साल में शनि की राशि मकर में बुध और शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे और तीन राशि वालों के लिए अच्छे संयोग बनाएंगे। नए साल में ये दुर्लभ और अद्भुत संयोग जनवरी में बनेगा और 03 फरवरी तक यही स्थिति बनी रहेगी। आइए जानें इस संयोग के बारे में और डीटेल

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
17 जनवरी से 3 फरवरी के बीच मकर राशि में शुक्र और बुध ग्रह का दुर्लभ संयोग बनेगा।

Budh Shukra Yuti 2026: नए साल की शुरुआत में ग्रहों का अद्भुत और दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहों का ये संयोग बहुत महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। ये संयोग नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में मकर राशि में बनेगा, जिसके स्वामि शनि। शनि इस समय मीन राशि में मार्गी हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस राशि में 13 जनवरी को शुक्र प्रवेश करेंगे और इसके बाद 17 जनवरी को बुध भी इसमें आ जाएंगे। शुक्र जहां मकर राशि में 6 फरवरी तक रहेंगे, वहीं बुध ग्रह 3 फरवरी तक रहेंगे। इस तरह 17 जनवरी से 3 फरवरी के बीच मकर राशि में शुक्र और बुध ग्रह का दुर्लभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, मकर राशि में शुक्र-बुध की जोड़ी 3 राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकती है।

वृषभ राशि : ज्योतिषविदों का कहना है कि शुक्र और बुध का मिलन वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। करियर में प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को कार्य मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी और पिता से संबंध भी मधुर बनेंगे। बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार आने वाला है।

तुला राशि : तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और बुध-शुक्र की युति के बाद इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि : बुध और शुक्र का संयोग मकर राशि वालों को भी साल की शुरुआत में मालामाल कर सकता है। आपके लगभग सभी प्रयास सफल होंगे और मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके द्वारा लिए गए सही निर्णय लंबे समय तक लाभ देंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित जातकों के विवाह प्रस्ताव भी आगे बढ़ सकते हैं।

Shukraditya Yog 2025: साल के अंत में धनु राशि में सूर्य और शुक्र के हाथ मिलाने से बनेगा शुक्रादित्य योग, ये राशि वालों की चमकेगी किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।