Get App

Chaitra Navratri 2026 Rashial: तीन राशियों को मिलेगा मां अंबे आशीर्वाद, चैत्र नवरात्रि से शुरू होंगे अच्छे दिन

Chaitra Navratri 2026 Rashial: चैत्र नवरात्रि का पर्व कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। नवरात्रि का पर्व लोगों के जीवन में शुभता और सकारात्मकता लाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस नवरात्रि से तीन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 2:45 PM
Chaitra Navratri 2026 Rashial: तीन राशियों को मिलेगा मां अंबे आशीर्वाद, चैत्र नवरात्रि से शुरू होंगे अच्छे दिन
इस साल चैत्र नवरात्रि 19 से 27 मार्च के बीच मनाई जाएगी।

Chaitra Navratri 2026 Rashial: हिंदू कैलेंडर में पूरे वर्ष में चार नवरात्रि पर्व आते हैं। इनमें सबसे पहला होता है वासंति नवरात्रि यानी चैत्र नवरात्रि। इसकी शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और ये हिंदू वर्ष का पहला प्रमुख धार्मिक पर्व होता है। इसी तिथि से नवसंवत्सर भी शुरू होता है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन भक्तों के लिए शुभता और संपन्नता का संदेश लेकर आता है। जिस तरह ये मौसम में बदलाव का समय होता है, उसी तरह ये जीवन में भी नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र को ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मां अंबे की आराधना के ये नौ दिन तीन राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 से 27 मार्च के बीच मनाई जाएगी। ये नवरात्रि तीन राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्रि अनुकूल साबित हो सकती है। नौकरी या करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता के आशीर्वाद से नई नौकरी की तलाश पूरी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए नवरात्रि का समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता। कुछ जातकों को वाहन या घर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए भी यह नवरात्रि शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है। इस दौरान आपको नए प्रोजेक्ट्स या काम के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है। धन प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Surya Gochar 2026 March: इन 5 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानें इसकी तारीख और कौन सी हैं ये राशियां?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें