Chaturgrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बदलना सामान्य घटना है, लेकिन इससे कई बार दुर्लभ योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक योग कुंभ राशि में बना है, जो चार राशियों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। शनि की राशि कुंभ में एक साथ चार ग्रह राहु, मंगल, बुध और चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में इसे ही चतुर्ग्रही योग कहते हैं। इसे एक बहुत ही शक्तिशाली योग माना जाता है। हालांकि, 16 मार्च को शुरू हुआ ये योग 18 मार्च को रात करीब 11:35 बजे चंद्रमा के मीन राशि में जाने से खत्म हो जाएगा। आइए जानें इससे किन राशियों के जातकों को लाभ होगा?
