Credit Cards

Dhanteras 2025: आज इन 4 राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, धन के देवता कुबेर की प्रिय हैं ये राशियां

Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। आज के दिन कुबेर देव अपनी प्रिय 4 राशियों पर विशेष कृपा कर सकते हैं। आइए जानें कुबेर देव की प्रिय राशियां कौन सी हैं?

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुबेर देव अपनी चार प्रिय राशियों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।

Dhanteras 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार आज मनाया जा रहा है। धनतेरस का पर्व दिवाली के पांच दिनों के महापर्व का पहला त्योहार होता है। इस दिन से लोग लक्ष्मी मां के स्वागत की तैयारियां शुरू करते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुबेर देव अपनी चार प्रिय राशियों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशियां कुबेर देव की प्रिय हैं?

वृष : वृषभ राशि के जातक कुबेर महाराज को अत्यंत प्रिय हैं। कुबेर महाराज की कृपा से ही इस राशि के जातकों में गजब की वित्तीय समझ होती है। धन कमाने से लेकर खर्चों पर नियंत्रण और धन की बचत करने में इस राशि के जातक बहुत माहिर होते हैं। इस राशि के जातकों को आर्थिक तंगी में भी अचानक लाभ मिल जाता है। इनके जीवन में बहुत आराम और यश रहता है।

कर्क : कर्क राशि के जातकों पर भी भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इनके जीवन में बहुत कम बार ऐसा होता है, जब ये धन की कमी से परेशान हों। इस राशि के जातक सिर्फ धन ही नहीं, बल्कि समाज में खूब सम्मान भी कमाते हैं। कर्क राशि के जातक एक बार किसी काम में हाथ डाल दें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कर्क राशि के जातक सोना-चांदी जैसी मूल्यवान वस्तुओं पर निवेश करना जरूरी समझते हैं।

तुला : कुबेर महाराज की कृपा से तुला राशि के जातक भी मालामाल रहते हैं। इस राशि के मेहनती लोगों के घर कभी धन की कमी नहीं होती है। इस राशि के लोग क्रिएटिव फील्ड में बड़ा नाम कमाते हैं। इस राशि के जातक थोड़े खर्चीले जरूर होते हैं, लेकिन भगवान कुबेर की कृपा से इन्हें पर्याप्त धन मिलता है। कुबेर देव की कृपा से ही इनकी आय के स्रोत स्थिर रहते हैं और जीवन में बहुत कम बार ही इन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।

धनु : राशि के जातक भी कुबेर महाराज की कृपा से धनवान बनते हैं। इनके हाथ में पैसा हमेशा टिकता है। इस राशि के जातक नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों से पैसा कमाने का हुनर रखते हैं। ये न केवल अपनी मेहनत से धन अर्जित करना जानते हैं, बल्कि पैतृक संपत्ति से भी इनके लाभान्वित होने की प्रबल संभावना रहती है। इस राशि के जातक अपनी कार्यकुशलता से किसी का भी दिल जीतने में माहिर होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें


Mahalaxmi Rajyog: दिवाली पर 100 साल बाद चंद्रमा-मंगल की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, खुलेंगे इन राशियों के भाग्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।