Baba Venga: क्या बाबा वेंगा की जुलाई 2025 की भविष्यवाणी हुई सच? शक्तिशाली भूकंप और सुनामी के बाद उठे सवाल

Baba Venga: बाबा वेंगा ने अपनी 2021 की मंगा 'द फ्यूचर आई सॉ' में 5 जुलाई 2025 में जापान में एक बड़े प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की थी। 5 जुलाई को कोई घटना नहीं हुई लेकिन 30 जुलाई को रूस के कामचटका तट पर आए 8.8 तीव्रता वाले जोरदार भूकंप ने सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सच होने का दावा कर दिया गया।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब एक कलाकार की कल्पना और सपने वास्तविक दुनिया की भूकंपीय घटनाओं से अनजाने तौर पर मेल खा जाती है, तो सवाल उठता है कि क्या यह वास्तविकता है या एक स्ट्राइकिंग संयोग? बाबा वेंगा ने जिन घटनाओं का उल्लेख किया जैसे मार्च 2011 का जापान भूकंप, डायना की मृत्यु या COVID‑19 सभी सच हुए। अब बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में आई है।

बाबा वांगा ने अपनी 2021 की मंगा द फ्यूचर आई सॉ में 5 जुलाई, 2025 को जापान में एक विनाशकारी आपदा का इशारा किया था। हालांकि उस तारीख को कुछ भी विशेष नहीं हुआ, लेकिन 30 जुलाई को रूस के कामचटका तट पर आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप ने सुनामी की चेतावनी जटिल रूप से घिरी। इस सुनामी से हॉकाइदो, जापान और रूस के क्यूरिल द्वीप प्रभावित हुए और जापानी अधिकारियों को तत्काल सतर्क करने पर मजबूर होना पड़ा ।

सोशल मीडिया पर #July5Disaster ट्रेंड करने लगा, और कई लोग बाबा वेंगा को सचमुच एक भविष्य के ग्यानी मानने लगे। इससे जापान और एशियाई देशों में पर्यटन भी प्रभावित हुआ जैसे हांगकांग, चीन, थाईलैंड और वियतनाम से जापान के लिए होने वाले ज्यादातर टिकट बुकिंग्स में भारी गिरावट आई।

लेकिन वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि भूकंप और सुनामी की सटीक भविष्यवाणी फिलहाल असंभव है। जापान मौसम विभाग ने इसे "इंफॉर्मेशन हजार्ड" बताया और लोगों से अफवाहों को नजरअंदाज करने की अपील की। टोक्यो विश्वविद्यालय में सेकिया नाओया ने कहा कि सपनों या मान्यताओं से प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी संभव नहीं है


इतिहास में बाबा वेंगा ने काफी भविष्यवाणियां की है जो सच भी साबित हुई हैं। लेकिन ये घटनाएं भी अक्सर लोगों की पैटर्न पहचान से जुड़ी बताई जाती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।