Get App

Grahan Yog 2026: राहू और सूर्य की युति से इन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, ग्रहण योग खड़ी करेगा मुश्किलें

Grahan Yog 2026: नए साल जहां कई बेहद शुभ और दुर्लभ योग बन रहे हैं, वहीं दो ग्रहों की युति से खतरनाक और अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग का नाम ग्रहण योग है और इसका निर्माण कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश से हो रहा है। इससे तीन राशियों के लिए काफी मुश्किल समय हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 9:36 PM
Grahan Yog 2026: राहू और सूर्य की युति से इन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, ग्रहण योग खड़ी करेगा मुश्किलें
ग्रहण योग का निर्माण कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश से होगा।

Grahan Yog 2026: नए साल के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आने वाले इस साल में ग्रहों की स्थिति को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग ग्रहों की स्थिति, गोचर और उनके संयोगों के आधार पर शुभ और अशुभ समय का अनुमान लगाते हैं। नए साल में जहां कई ग्रहों के गोचर होंगे, युति बनेगी और शुभ योगों का निर्माण होगा।

वहीं, कुछ ग्रहों की दुर्लभ और खतरनाक युति से अशुभ योग का भी निर्माण होगा। इन्हीं में से एक है ग्रहण योग, जिसका निर्माण कुंभ राशि में सूर्य के प्रवेश से होगा। इस योग को ज्योतिष शास्त्र के सबसे दुर्लभ और अशुभ योगों में से एक माना जाता है। इसके बनने से तीन राशियों के लिए भारी मुश्किल का समय शुरू हो सकता है। आइए जानें क्या है ग्रहण योग और किन राशियों के लिए ये अच्छा नहीं होगा?

क्या है ग्रहण योग और कब बनता है?

पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी को 2026 में सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु बैठे हुए हैं। इससे ग्रहण योग का निर्माण होगा। दोनों ग्रहों की यह युति 15 मार्च 2026 तक बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग बहुत ही अशुभ और खतरनाक योग माना जाता है। यह योग तब बनता है जब सूर्य या चंद्रमा, राहु या केतु के साथ एक ही राशि में स्थित हो जाते हैं या बहुत अधिक निकट आ जाते हैं।

इन राशि वालों के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें

कर्क राशि : साल 2026 में ग्रहण योग के बनने से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रहेगी। निवेश या व्यापार में जोखिम बढ़ सकता है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोग बोनस या सैलरी में देरी का अनुभव कर सकते हैं। इस समय पैसा सोच-समझकर खर्च करना होगा। पुराने कर्जों का दबाव भी महसूस हो सकता है।

कन्या राशि : साल 2026 में ग्रहण योग के बनने से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वित्तीय दृष्टि से यह चुनौतिपूर्ण रहेगा। व्यापार या निवेश में अनिश्चितता रहेगी। बड़े फैसले नुकसान दे सकते हैं। नौकरी में नए मौके लाभकारी नहीं रहेंगे। इसलिए बजट बना कर खर्च करना होगा। सेहत भी बिगड़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें