Hanuman Jayanti 2026: आज चैत्र पूर्णिमा है। माना जाता है कि त्रेता युग में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का जन्म माता अंजनी और पिता केसरी के घर हुआ था। भक्तों के प्रिय हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है, क्यों वो उनकी हर संकट से रक्षा करते हैं। महावीर विक्रम बजरंगी अपने भक्तों के साथ उनकी ढाल बनकर खड़े रहते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा रहती है। वे इन्हें परेशानी में नहीं देख सकते हैं और इनकी पुकार सुनने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
मेष राशि : मेष राशि का स्वामी मंगल होने की वजह से उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि इस राशि के लोग जब भी बजरंगबली को सच्चे मन से पुकारते हैं, तो उनकी परेशानी जरूर दूर होती हैं। महावीर बजरंगी की नियमित पूजा से इन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। करियर में उन्नति होती है और रोग-बीमारियां दूर होती हैं।
सिंह राशि : सिंह राशि का स्वामी सूर्य हैं जिन्हें हनुमान जी का गुरु भी माना जाता है। इस राशि के लोग हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं। मान्यता है कि इस राशि के जो लोग हनुमान जी की शरण में रहते हैं, उनके जीवन में दूसरों की तुलना में बहुत कम संघर्ष होता है। कम उम्र में ही सुख-सुविधाएं और प्रगति के अवसर इनके जीवन में आने लगते हैं।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं। इसलिए हनुमान जी की उपासना इनके लिए विशेष फलदायी मानी जाती है। ज्योतिषविदों की मानें तो हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से इनका आर्थिक संकट बड़ी जल्दी दूर हो जाता है। दुर्घटना-चोट या किसी बला का साया भी अपना रास्ता बदल लेता है। इन जातकों पर हमेशा हनुमानु मान जी की कृपा बनी रहती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह है। पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने ही शनि को रावण की कैद से आजाद कराया था। इसलिए इस राशि पर उनकी खास कृपा रहती है। हनुमान जी के आशीर्वाद से इन्हें कर्ज, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इनके नाम का स्मरण करने से घर की नकारात्मकता भी दूर होती है।