26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा, जो इस बार विशेष योगों के कारण अत्यंत शुभ माना जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का प्रमुख अवसर है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और रातभर जागरण कर गौरी-शंकर का स्मरण करने से अखंड सौभाग्य और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। इस साल हरतालिका तीज पर दुर्लभ नवपंचम योग बन रहा है, जिसके कारण ये दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत फलदायी साबित होगा।
