Hindu Nav Varsh 2026 Lucky Rashi: शुरू हुआ विक्रम संवत 2083, हिंदू नववर्ष में लकी रहेंगी ये 5 राशियां

Hindu Nav Varsh 2026 Lucky Rashi: हिंदू नववर्ष की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, विक्रम संवत 2083 के राज बृहस्पति और मंत्री मंगल होंगे। इन दोनों की युति 5 राशि वालों के लिए बहुत लकी साबित हो सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और मंगल की युति वाले संवत को अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है।

Hindu Nav Varsh 2026 Lucky Rashi: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल इसकी शुरुआत गुरुवार से हुई है। हिंदू धर्म के सभी व्रत और त्योहार इसी के अनुसार मनाए जाते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, इस साल शुरू हुआ विक्रम संवत का नाम रौद्र संवत्सर है, जिसके राजा देवगुरु बृहस्पति हैं और मंत्री मंगल है। यानी यह वर्ष बुद्धि और बल का अत्यंत दुर्लभ मेल है। अंग्रेजी वर्ष की तरह हिंदू वर्ष में भी 12 महीने होते हैं, लेकिन विक्रम संवत 2083 13 महीनों का होगा। इसमें ज्येष्ठ का एक अतिरिक्त महीना जुड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति और मंगल की युति वाले संवत को अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है। इसका प्रभाव 5 राशियों पर बहुत सकारात्मक रहने की उम्मीद भी जताई जा रही है। आइए जानें कौन सी हैं ये 5 राशियां

इन राशियों को होगा धन लाभ

ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु और मंगल एक साथ आते हैं, तो यह समझदारी और साहस का मेल बनाता है। ऐसे में कुछ राशियों को अपराजेय योग से इस पूरे साल खास फायदा मिल सकता है, खासकर वे लोग जो धैर्य और हिम्मत के साथ फैसले लेते हैं।

मेष राशि : इस राशि वालों के लिए यह साल काफी सक्रियता और सफलता वाला रहेगा। मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर भी आप भारी पड़ सकते हैं।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय पहचान और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ मिल सकता है। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे।

धनु राशि : ये राशि वालों को इस साल गुरु का विशेष साथ मिलेगा। पढ़ाई, धर्म और समाज से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। इससे आप मुश्किल हालात में भी सही फैसले ले पाएंगे।


वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लिए यह साल मेहनत के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। आप हर चुनौती का सामना कर पाएंगे।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए यह 13 महीने का साल आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। धन बचाने और निवेश करने के मौके मिलेंगे। शिक्षा और न्याय से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Chaturgrahi Yog: कुंभ राशि में बना चतुरग्रही योग खोलेगा चार राशियों के लिए तरक्की के द्वार, जानें कौन सी हैं ये राशियां?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।