Ketu Gochar 2026: केतु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से जातक के जीवन में अचानक कई घटनाएं घटती हैं, जैसे अचानक धनलाभ होना या हानि होना। केतु कर्म, आध्यात्मिक झुकाव व जीवन में अचानक होने वाले परिवर्तनों के प्रतीक माने जाते हैं। इस ग्रह का व्यवहार रहस्यमयी है। हाल ही में इस ग्रह ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। केतु का यह गोचर 25 जनवरी को हुआ है और यह 29 मार्च तक इसी नक्षत्र में गोचर करेगा। ग्रहों के राशि या नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इससे देश और दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। फिलहाल, केतु के गोचर से 4 राशियों को खूब लाभ होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां
वृषभ राशि : आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। करियर में अच्छे बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। घर में रुपए-पैसे की बचत होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।
सिंह राशि : करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों का मुनाफा भी बढ़ेगा। उम्मीद के अनुरूप धन की प्राप्ति होगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं।
तुला राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय-व्यय का संतुलन बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। पैसों की बचत होगी। प्रेम संबंधों में सुधार दिखाई देगा। रिश्ते बेहतर होने वाले हैं। गलतफहमियां संवाद के माध्यम से दूर होंगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भेंट-वार्ता संभव है।
धनु राशि : धन लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यश, वैभव और प्रतिष्ठा तीनों में निरंतर वृद्धि होने के संकेत हैं। मेहनती लोगों के लिए यह समय ज्यादा अच्छा रहेगा। आपका कोई अधूरा ख्वाब इस अवधि में पूरा हो सकता है। रोग-बीमारियों से राहत मिलेगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।