Ketu Gochar 2026: केतु को ज्योतिष शास्त्र में पाप ग्रह माना जाता है। इसके प्रभाव से जातक के जीवन में अचानक कई घटनाएं घटती हैं, जैसे अचानक धनलाभ होना या हानि होना। केतु कर्म, आध्यात्मिक झुकाव व जीवन में अचानक होने वाले परिवर्तनों के प्रतीक माने जाते हैं। इस ग्रह का व्यवहार रहस्यमयी है। हाल ही में इस ग्रह ने पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश किया है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। केतु का यह गोचर 25 जनवरी को हुआ है और यह 29 मार्च तक इसी नक्षत्र में गोचर करेगा। ग्रहों के राशि या नक्षत्र गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इससे देश और दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। फिलहाल, केतु के गोचर से 4 राशियों को खूब लाभ होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये 4 राशियां
