Kharmas Panchak kaal 2025 Rashifal: हिंदू धर्म में शुभ काम में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति देखने के बाद किसी नए और शुभ या मांगलिक काम के लिए मुहूर्त निकाला जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी कुछ खास योग या समय ऐसे बताए गए हैं, जिनमें शुभ काम नहीं किए जाते हैं। इनमें से एक खरमास है और दूसरा पंचक। सूर्य जब धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब लगभग एक मास की अवधि को खरमास कहा जाता है और इस अवधि में अगर पंचक लग जाए तो यब बेहद अशुभ माना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, साल का अंतिम पंचक खरमास में 24 दिसंबर दिन बुधवार से 29 दिसंबर दिन सोमवार तक लगने वाला है। खरमास का समय लगभग एक माह का होता है, जबकि पंचक सिर्फ पांच दिनों के लिए होता है। लेकिन खरमास में पंचक लगाने पर द्विगुण दोष काल माना जाता है। यही दोष इस समय भी चल रहा है। इस अवधि में वृषभ, कर्क समेत 4 राशियों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
