Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति के बाद इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, शनि और शुक्र बनाएंगे लाभ दृष्टि योग

Labh Drishti Yog 2026: मकर संक्रांति का पर्व तीन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत लेकर आएगा। 15 जनवरी को शनि और शुक्र ग्रह के संयोग से लाभ दृष्टि योग का निर्माण होगा। आइए जानें क्या है यह योग और इससे कैसे बदलेगा तीन राशि वालों का जीवन

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
15 जनवरी को शनि और शुक्र मिलकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे।

Labh Drishti Yog 2026: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि कर्मों के अनुसार फल देते हैं, जबकि शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम का कारक होता है। इन दोनों ग्रहों के मेल को ज्योतिष के दुर्लभ संयोग में से एक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का संयोग इस साल के पहले महीने में ही बनने जा रहा है, वो भी मकर संक्रांति के पावन मौके पर। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसके अगले दिन, यानी 15 जनवरी को शनि और शुक्र मिलकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषविदों का कहना है कि मकर संक्रांति जैसे पावन त्योहार के मौके पर बन रहा योग शुभ योग तीन राशि के जातकों की किस्मत खोल सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

क्या है लाभ दृष्टि योग?

15 जनवरी को शुक्र और शनि ग्रह एक दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होकर लाभ दृष्टि योग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस दुर्लभ संयोग को बहुत शुभ माना गया है।

वृषभ राशि : लाभ दृष्टि योग बनते ही वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। आपको कम प्रयास में भी आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से कहीं अटकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत के प्रयास सफल होंगे। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि : शुक्र-शनि का लाभ दृष्टि योग इस राशि वाले जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आय के नए साधनों में निरंतर वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन बढ़ोतरी मिल सकती है। इस दौरान कर्क राशि वालों का आत्मबल और ऊर्जा बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय से ठप पड़े कार्यों में गति आ सकती है।

मकर राशि : लाभ दृष्टि योग बनने के बाद मकर राशि के जातक दोनों हाथ से खुशियां बटोरेंगे। नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की होगी। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलेगी। आपकी रचनात्मक सोच और नई योजनाएं किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Ruchak Mahapurush Rajyog 2026: मकर संक्रांति पर 5 राशियों को धनवान बनाएगा रुचक महापुरुष राजयोग, जानें कौन सी हैं ये राशियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।